फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में तीन मतदेय स्थल बदले

Fri, 03 Feb 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शामली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तीन मतदेय स्थल निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बदल दिए गए हैं। 
विज्ञापन

एडीएम भरत पांडे ने बताया कि  उन्होंने बताया कि दयानंद वैदिक विद्यालय के बूथ संख्या 52 को कन्या जूनियर हाईस्कूल माजरा रोड शामली में कर दिया गया है। इसके अलावा कन्या जूनियर हाईस्कूल माजरा रोड उत्तरी भाग वाले बूथ को प्राथमिक विद्यालय नंबर 13 रेलपार के अतिरिक्त कक्ष में शिफ्ट कर दिया गया है जबकि उत्तरी भाग कमरा नंबर चार के बूथ संख्या 72 को प्राथमिक विद्यालय नंबर आठ के अतिरिक्त कक्ष में शिफ्ट किया गया है। उधर, विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 11 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए बूथ लेवल आफिसरों को प्रशिक्षण देने के साथ ही उन्हें वोटर पर्चियां बांटीं। अगले 24 घंटों में ये पर्चियां बांटने के निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन

एसडीएम सदर एमपीसिंह की अध्यक्षता में शामली -थानाभवन विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ की बैठक हुई। उन्हें मतदान पर्चियां बांटते हुए कहा गया कि वोटर पर्ची के वितरण में कोई गड़बड़ी न की जाए। ऐसा होने पर बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार राकेश त्यागी ने बताया कि सभी बीएलओ को विधानसभा चुनाव की वोटर पर्ची वितरण का प्रशिक्षण दे दिया गया है। अगले 24 घंटे में मतदाताओं को वोटर पर्ची वितरण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें