फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो इनामी समेत सात बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
शामली : थानाभवन पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
दो इनामी समेत सात बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। थानाभवन पुलिस ने मुठभेड़ में अंतरजनपदीय ट्रांसफार्मर, तार और टॉवर बैटरी चोर गिरोह के दो इनामी समेत सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का माल, उपकरण, घटना में प्रयुक्त कार, बाइक, मोबाइल, पांच हजार रुपये व अवैध हथियार बरामद किए हैं।
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि मंगलवार देर रात को थानाभवन पुलिस की गांव हरड़ फतेहपुर के जंगल में हुई मुठभेड़ में सात बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। उनके कब्जे से चोरी किए गए तार, ट्रांसफार्मर के तांबे के कॉयल, बैटरी और अवैध हथियार व कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल चोरी की बाइक, कार भी बरामद हुई। गिरफ्तार बदमाशों के नाम मुकेश निवासी गांव कादराबाद थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद, बाबर निवासी मोहल्ला तालाब वाला कोट थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़, शाकिब निवासी मोहल्ला अंसारियान सिकंद्राबाद जनपद बुलंदशहर, रामगोपाल निवासी गांव बड़ला कैतवाड़ा थाना मुंडाली जनपद मेरठ, बोबी निवासी गांव निवाड़ी रोड थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद, पवन निवासी करोरा थाना पहासु जनपद बुलंदशहर और कपिल शर्मा निवासी चुड़ियाला थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद हैं। इनमें मुकेश और बाबर पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश थाना खरखौदा मेरठ, थाना गढ़ीपुख्ता, थाना भावनपुर, मुंडाली, दौराला से वांछित चल रहे थे।
विज्ञापन

फैक्टरी में काम करता था गैंग लीडर मुुकेश
शामली। एसपी ने बताया कि गैंग का लीडर मुकेश है। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह एक बिजली के उपकरण बनाने की फैक्टरी में काम करता था। बाद में वह गिरोह बनाकर बैटरी व ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगा। वह कार से चोरी करने जाते थे और चोरी का माल को कपिल शर्मा को बेचतेेेे थे, जो ट्रांसफार्मर की मरम्मत का काम करता था। इस गिरोह ने शामली के अलावा सहारनपुर, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर व अलीगढ़ में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। मंगलवार रात को वे गांव हरड़ फतेहपुर में ट्रांसफार्मर और तार चोरी घटना को अंजाम देने आए थे, लेकिन रजबहे की पुलिया पर पहुुंचने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के कुछ सदस्य मेरठ की खरखौदा पुलिस ने कुछ समय पहले गिरफ्तार किए थे।
विज्ञापन

बदमाशों के कब्जे से यह हुआ बरामद
बदमाशों के कब्जे से 26 ट्रांसफार्मर कॉयल, तीन टॉवर बैटरी, घटना में प्रयुक्त कार, चोरी की बाइक, दो मोबाइल फोन, पांच हजार रुपये नकद, दो तमंचे, एक पौनिया देसी बंदूक, चार कारतूस, दो खोखा, तीन छुरे, संडासी, तीन कटर, दो कैंची, पाइप रिंच, प्लास, दो पेचकस, 14 चाबी पाने, बोल्ट खोलने का हैंडलर आदि बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें