सबको भाए प्रधानमंत्री के सात मंत्र, एप भी कर लिया डाउनलोड
शामली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले को हर वर्ग ने सही ठहराया है। उनके सात मंत्र लोगों को खूब भाए। सबने उसका पालन करने का प्रण किया है। उन्होंने आरोग्य सेतु मोबाइल एप भी डाउनलोड कर लिया है।
अपने स्टूडेंटस को भी करा दिया एप डाउनलोड
मात्र 33 करोड़ जनसंख्या वाले सुपर पावर अमेरिका में 5 लाख 87 हजार पीड़ित हैं, जबकि 138 करोड़ आबादी वाले देश में ये संख्या 10 हजार है। ये लॉकडाउन की वजह से हुआ है। सोशल डिस्टेसिंग से इस महामारी पर विजय पाई जा सकती है। उन्होंने खुद ओर मेसेज के माध्यम से अपने स्टूूडेंटस को भी ये एप डाउन लोड करा दिया है।
नीतू त्यागी, वीएस पथिक कालेज कैराना
वरना 21 दिन की मेहनत भी बेकार हो जाती
लॉकडाउन बढ़ाया जाना बहुत जरूरी था। वरना 21 दिन की मेहनत भी बेकार हो जाती। अभी भी कोराना के खात्मे को सोशल डिस्टेसिंग का पालन बेहद जरूरी है। उन्होंने पीएम की अपील पर आरोग्य सेतु एप भी डाउनलोड़ कर लिया है।
प्रतीक जिंदल
पीएम के सात मंत्रों पर करेंगी अमल
लॉकडाउन का सबसे बड़ा फायदा कोरोना वयरस की चेन को तोड़ना है। यदि देश में लॉकडाउन ना होता तो देश में लाखों लोग संक्रमित होते। प्रधानमंत्री द्वारा जो सात मंत्र दिए गए हैं यदि उन पर अमल किया जाए तो इस संक्रमण से बचा जा सकता है। वह पहले ही आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर चुकी हैं।
पल्लवी मित्तल, समाजसेवी अपना घर आश्रम
देश को तीसरे चक्र में जाने से रोक लिया
प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन बढ़ाकर कोराना वायरस को तीसरे चक्र में रोकने से बचा लिया है। ये बहुत जरूरी था। उन्होंने प्रधानमंत्री आरोग्य सेतु एप को ना केवल डाउनलोड कर लिया है, बल्कि अपनी सभी परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित किया है। यह बेहद जरूरी था।
रीतू जैन, समाजसेवी