फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन होंगे स्वस्थ बालक, बालिका स्पर्धा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिन होंगे स्वस्थ बालक, बालिका स्पर्धा कार्यक्रम
विज्ञापन

शामली। जिले में 21 मार्च से 27 मार्च तक स्वस्थ बालक, बालिका स्पर्धा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से स्वस्थ बच्चे की लंबाई और वजन निर्धारित वृद्धि, निगरानी चार्ट के अनुसार बच्चे का ऑनलाइन वर्गीकरण किया जाएगा। स्वस्थ बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियां कराई जाएंगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि पोषण अभियान के तहत जन भागीदारी और बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए जिले में प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों पर और शहरी क्षेत्रों में नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन, राष्ट्रीय सेवा योजना व अन्य एनजीओ, आशा, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के सहयोग से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के तहत 0 वर्ष से छह वर्ष के बच्चों का वजन व लंबाई की माप करके पोषण ट्रैकर ऐप के मॉड्यूल पर फीड किया जाएगा। सेल्फ मोड में अभिभावक स्वयं अपने 2 से 6 वर्ष के बच्चों का वजन व लंबाई की माप करके गूगल प्ले स्टोर से पोषण ट्रैकर ऐप इंस्टाल करके उस पर डाटा फीड कर बच्चे का स्वस्थता का प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें