फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मुठभेड़ में दो इनामी समेत सात बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देश पर जनपद में नववर्ष के पहले दिन वांछित व सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर कोतवाली, आदर्श मंडी और बाबरी थाना पुलिस के साथ अलग-अलग हुई मुठभेड़ में दो इनामी समेत सात बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात थाना आदर्श मंडी थानाध्यक्ष संदीप बालियान पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे तभी गुरुद्वारा तिराहा से लूट और मुठभेड़ में वांछित चमन बावरिया निवासी डेरा खन्नू थाना झिंझाना को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 600 ग्राम चरस बरामद हुई है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया 25 जुलाई को आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला रेलपार में मंदिर से लौट रही महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली थी। सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से बदमाशों की पहचान विकास निवासी गांव लक्ष्मणपुरा और चमन निवासी डेरा खन्नू के रूप में हुई थी। विकास को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि चमन बावरिया मौके से फरार हो गया था। चमन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसपी के मुताबिक आरोपी चमन अंतर्राज्यीय लुटेरा है, जिस पर जनपद के थाना आदर्श मंडी, झिंझाना, जिला बागपत के थाना खेकड़ा में छह मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के दिल्ली के थाना करोलबाग से चोरी की घटना में जेल जाने का पता चला है।
-------
15 हजार का इनामी विनोद गडरिया साथी समेत दबोचा
एसपी ने बताया कि शुक्रवार सुबह चेकिंग के दौरान सूचना पर कोतवाली के एसएसआई सत्यनारायण दहिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी विनोद गडरिया निवासी गांव इस्सोपुर खुरगान थाना कैराना और उसके साथी कृष्णपाल निवासी वेदखेड़ी थाना झिंझाना को दो तमंचे, 16 कारतूस, चार खोखा और बाइक के साथ गिरफ्तार किया। विनोद गडरिया सक्रिय अपराधी है, जिसकी कई लोगों से रंजिश चल रही है। उस पर शामली व आस-पास के जनपदों के डेढ़ दर्जन लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर और अवैध हथियार रखने संबंधी मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

बाबरी में अंतरजनपदीय चार पशु चोर गिरफ्तार
बाबरी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार रात बंतीखेड़ा के निकट मुठभेड़ में अंतरजनपदीय चार पशु चोरों समीर निवासी मोहल्ला दरबार खुर्द कैराना, मुबारिक उर्फ मोनू निवासी गांव खुरगान, अफसर निवासी मोहल्ला झंडा पीर कैराना और नाजिम निवासी गांव खुरगान थाना कैराना को दो तमंचे, चार कारतूस, दो चाकू और चोरी की दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया 18 नवंबर को सुरेंद्र सिंह गांव कैड़ी ने थाना बाबरी पर दो भैंस, एक भैंसा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अलावा आरोपी थानाभवन क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर और जिला मुजफ्फरनगर के थाना फुगाना के गांव डुंगरपुर में पशु चोरी की घटनाओं में शामिल रहे। इनमें बाबरी पुलिस की 30 नवंबर को अंतरजनपदीय पशुचोर गिरोह से हुई मुठभेड़ में वांछित थे। उस दौरान इनके साथी इन्तजार, रुस्तम, नवाब अली, मुनव्वर, मोहसीन, मुस्तकीम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें