फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटकाव से बचने के लिए लक्ष्य करें निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय और तृतीय इकाइयों के संयुक्त लक्ष्य निर्धारित करने और समुदाय के लिए प्रतिबद्धता रखने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ प्राचार्य प्रोच़मनलाल ने माता सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना वह माध्यम है जो इकाई को समूह से और शिक्षा को समुदाय से जोड़ने का कार्य करता है। सेवा योजना इकाई तृतीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरेंद्र सिंह ने कहा कि आज हमारा राष्ट्र जिन चुनौतियों का सामना कर रहा है उनका समाधान राष्ट्रीय सेवा योजना की युवा शक्ति के द्वारा ही किया जा सकता है।
डॉ. भूमेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थी के सामने आज भटकाव के बहुत से माध्यम हैं। ऐसे में अपने लक्ष्य और समुदाय के प्रति प्रतिबद्धता ही हमें भटकाव से बचा सकती हैै। डॉ. जितेंद्र कुमार विकल ने जीवन को फलित करने के लिए स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया। संचालन द्वितीय ईकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रमेश यादव ने किया। शिविर में उसमा, शीबा, चीनू शर्मा, सागर, अंकित, उज्ज्वल, गजाला, खुशी वर्मा, मोनू कुमार ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें