फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: परिषदीय विद्यालयों में 25 अगस्त से शुरू होगी सत्र परीक्षा, शिक्षकों ने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- 30 अगस्त तक चलेगी परीक्षाएं, खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
विज्ञापन

- जनपद में 596 विद्यालयों के लगभग 80 हजार छात्र-छात्रा देंगे परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले के परिषदीय विद्यालयों में होने वाली सत्र परीक्षा 25 अगस्त से शुरू होगी। इसके लिए शिक्षकों ने तैयारी शुरू करते हुए प्रश्नपत्र तैयार कर लिए हैं। यह परीक्षा पहले 18 अगस्त से शुरू होकर 23 अगस्त तक होनी थी।
जिले में कंजोजिट, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 596 है। इनमें लगभग 80 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। शैक्षिक सत्र 2025-26 की प्रथम सत्र परीक्षा पहले 18 से 23 अगस्त के मध्य होनी थी। विभाग ने परीक्षा संबंधी तैयारी पूरी कर ली थी, लेकिन बाद में इसकी तिथि बढ़ा दी गई। अब यह परीक्षा 25 से 30 अगस्त के बीच होगी। 10 अंकों की होने वाली परीक्षा का आयोजन विद्यालय स्तर पर ही होगा।
विज्ञापन

प्रश्नपत्र विद्यालय के प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा तैयार किए गए हैं और मूल्यांकन कक्षाध्यापकों द्वारा किया जाएगा। जुलाई तक पूरे कराए गए पाठ्यक्रम के आधार पर परीक्षा में सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षा परिणाम अभिभावकों के साथ साझा कर बच्चों की प्रगति से अवगत कराया जाएगा। परीक्षा परिणाम के आधार पर कमजोर बच्चों के शैक्षिक सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
बीएसए लता राठौर ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर परीक्षा में सवाल आएंगे। परीक्षा का पूरा उत्तरदायित्व प्रधानाध्यापक और बीईओ का होगा। कक्षा एक से तीन तक के लिए पांच अंक लिखित और पांच अंक मौखिक रहेंगे। कक्षा चार और पांच तक के लिए सात अंक लिखित और तीन अंक मौखिक, कक्षा छह से आठ तक के लिए 10 अंक केवल लिखित प्रश्नों के आधार पर मिलेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा के बाद तिथि निर्धारित कर अभिभावकों को विद्यालयों में बुलाकर बच्चों की प्रगति साझा की जाएगी ताकि इसमें अपेक्षित सुधार हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें