फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में सीनियर सिटीजन की रहेगी भागेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भारत सरकार द्वारा नगर निकायों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव आचार संहिता की वजह से इस बार सर्वेक्षण के लिए फीड बैक का कार्य एक मार्च के स्थान पर 11 मार्च से शुरू हुआ है। स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग पाने के लिए कुल जनसंख्या में पांच प्रतिशत आबादी का फीड बैक लिया जाएगा। इसमें 40 प्रतिशत सीनियर सिटीजन की फीड बैक लेना जरूरी है। नगरपालिका की टीम ने फीड बैक का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में स्वच्छता सर्वेक्षण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के दौरान एक मार्च से सर्वेक्षण शुरू नहीं हो सका। पालिका शहर को साफ सुथरा रखने के लिए लोगों को जागरूक करने का कोई कार्यक्रम शुरू नहीं कर पाई थी। दस मार्च को मतगणना के बाद आचार संहिता हटते ही 11 मार्च से लोगों की निकाय में साफ-सफाई को लेकर ऑनलाइन फीड बैक लेने का काम शुरू कर दिया। 15 अप्रैल तक फीड बैक स्वच्छ भारत मिशन की वेबसाइट पर फीड बैक भेजी जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन के जिला को-आर्डिनेटर उत्तम सिंह पूनिया ने बताया कि कुल जनसंख्या का पांच प्रतिशत लोगों का फीड बैक लिया जाना है। शामली शहर की बात करें तो 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की जनसंख्या 1,07,266 है। इस जनसंख्या का पांच प्रतिशत के हिसाब से लगभग 5300 लोगों की फीड बैक लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 40 प्रतिशत सीनियर सिटीजन की फीड बैक लेनी जरूरी है। हालांकि कर्मचारियों को 50 प्रतिशत तक सीनियर सिटीजन की फीड बैक लेने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग पाने के लिए वॉल पेंटिंग, पोस्टर, होर्डिंग आदि लगाए जा रहे हैं। सर्वेक्षण की टीम किसी भी दिन निकायों में पहुंचकर स्वच्छता का सर्वे कर सकती है।
विज्ञापन

फीड बैक में पोर्टल के माध्यम से पूछे जाने वाले मुख्य सवाल
- स्वच्छ भारत मिशन 2014 के शुरू होने से पहले की तुलना में अब अधिक स्वच्छ है।
- पालिका द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की सेवा से संतुष्ट हैं।
- गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग लिया जाता है।
- सार्वजनिक शौचालयों में साफ-सफाई कैसी है।
- निकाय में खुले में शौच व लघु शंका करने की स्थिति कैसी है।
- निकाय में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था कैसी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें