फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों को आज से लगेगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सोमवार को 60 साल या उससे अधिक आयु के लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। सरकारी अस्पतालों में निशुल्क तथा निजी नर्सिंगहोम में 250 रुपये शुल्क देना होगा। डीएम ने बताया कि 60 साल से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति पहुंचकर टीकाकरण करा सकता है। इसके लिए पहचान पत्र लाना होगा।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने बताया कि सोमवार को 60 वर्ष के ऊपर के आम नागरिकों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी। कोविड वैक्सीनेशन जिला संयुक्त चिकित्सालय शामली, रेलवे चिकित्सालय शामली तथा अग्रवाल नर्सिंगहोम निकट गुरुद्वारा में किया जाएगा। जिला संयुक्त चिकित्सालय एवं रेलवे चिकित्सालय में टीकाकरण निशुल्क किया जाएगा। जबकि अग्रवाल नर्सिंगहोम निजी चिकित्सालय में 250 प्रति डोज का भुगतान करके वैक्सीनेशन करा सकते हैं।
लाभार्थी अपने साथ एक पहचान पत्र लेकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद वैक्सीनेशन करा सकते हैं। 45 से 60 वर्ष के आयु वाले लाभार्थी जिन्हें शुगर, ब्लड प्रेशर, हार्ट, गुर्दे एवं कैंसर की बीमारी आदि है तो वह अपना प्रमाणपत्र दिखाकर अपना वैक्सीनेशन करा सकते हैं। डीएम ने बताया कि जो व्यक्ति वैक्सीन लगवाने के इच्छुक हो वह सोमवार को अस्पताल पहुंचे और अपने साथ कोई भी एक पहचान पत्र जरूर लेकर आएं ताकि उनका मौके पर ही रजिस्ट्रेशन कर कोविड-19 की वैक्सीन लगाई जा सके। वैक्सीन बिल्कुल सुरक्षित है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर कोविड-19 की वैक्सीन जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें