शिविर में 40 युवक-युवतियों ने किया रक्तदान
शामली । कबीर परमेश्वर भक्ति ट्रस्ट की ओर से कैराना रोड पर एक फार्म हाउस में सत्संग और रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। 40 युवक- युवतियों ने रक्तदान किया। सत्संग में सामाजिक बुराई छोड़ने का संकल्प लिया।
रविवार को कैराना रोड स्थित अर्जुन फार्म हाउस में संत रामपाल महाराज के सानिध्य में सत्संग के माध्यम से शराब, गुटखा, बीड़ी सिगरेट भांग, तंबाकू दहेज प्रथा, चोरी रिश्वतखोरी आदि सामाजिक बुराई छोड़ने का संकल्प लिया गया। सभी बुराइयों का समाधान एक मात्र सत्य आध्यात्मिक ज्ञान है। आज का मानव समाज के दिशाहीन हो चुका है। मनुष्य जन्म बार-बार नहीं मिलता। मनुष्य को अच्छे कर्म करने चाहिए। भक्ति मार्ग ही मनुष्य के लिए एकमात्र लक्ष्य है। इस मौके पर 40 युवक युवतियों ने रक्तदान किया। ट्रस्ट के जिला संयोजक भगत अंकित दास ,अरविंद दास ,धर्मवीर दास , धनपाल दास , सिनोद दास , मदन दास , शिवम दास , संदीप दास , कृष्णपाल दास, राममेहर दास, ओमदास आदि सभी कबीर परमेश्वर भक्ति ट्रस्ट के सदस्य आदि मौजूद रहे।