फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला मिशन प्रबंधन इकाई की ओर से दिवाली मेला बुधवार को समापन हो गया। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

बुधवार को माजरा रोड स्थित शौर्य पैलेस में तीसरे दिन दिवाली मेले का समापन सीडीओ शंभू नाथ तिवारी ने किया। मेले में अधिक लाभ प्राप्त करने वाली प्रथम पुरस्कार के रुप मेें मुल्लापुर थानाभवन से सरला को बैग, स्वेटर में, द्वितीय पुरस्कार के रुप में आल्दी कांधला से अचार बेचने हेतु इमराना, तृतीय पुरस्कार के रुप में कैराना देहात से दरी पायदान बेडशीट बेचकर लाभ प्राप्त करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। सीडीओ ने समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के उत्पादों की प्रशंसा की। नारी शक्ति के रूप में उन्हें और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मौके पर मिशन के उपायुक्त शेलेन व्यास, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव समेत जिला स्तरीय अधिकारी एवं समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें