फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: स्वगणना शुरू, 30 नवंबर तक घर बैठे भर सकेंगे परिवार का ब्योरा

Tue, 17 Nov 2026 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जनगणना 2027 के दूसरे चरण के तहत जिले में सोमवार से स्वगणना शुरू हो गई है। इसके तहत लोग 30 नवंबर तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर जनगणना करेंगे। इस चरण में जातिगत गणना भी की जाएगी।
विज्ञापन

जनगणना के दौरान परिवारों से करीब 40 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें सदस्यों का नाम, उम्र, लिंग, वैवाहिक स्थिति, धर्म, भाषा, शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय, दिव्यांगता और पलायन से जुड़ी जानकारी शामिल होगी।

ऐसे करें स्वगणना
जिलाधिकारी आलोक यादव ने बताया कि नागरिक https://se.census.gov.in पोर्टल पर मोबाइल नंबर से लॉगइन कर घर की लोकेशन और परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे। फॉर्म जमा होने के बाद विशेष स्वगणना पहचान संख्या (एसई आईडी) मिलेगी, जिसे घर पहुंचने वाले प्रगणक को उपलब्ध कराना होगा। स्वगणना अनिवार्य नहीं है। ऑनलाइन जानकारी दर्ज नहीं करने वाले परिवारों का ब्योरा प्रगणक घर पहुंचकर मोबाइल एप के माध्यम से जुटाएंगे। जनगणना में दी गई व्यक्तिगत जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। इसके लिए किसी दस्तावेज या ओटीपी की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें