फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ओपीडी का समय सुबह आठ बजे, साढ़े नौ बजे तक डॉक्टरों का इंतजार करते रहे मरीज

Tue, 17 Nov 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
लाइव.. बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष से नदारद चिकित्सक और मौजूद मरीज।संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की मनमानी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। सोमवार को ओपीडी शुरू होने के डेढ़ घंटे बाद भी कई चिकित्सक अपने कक्षों में नहीं पहुंचे। सुबह 9:30 बजे तक ईएनटी और बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष खाली पड़े थे। मॉडल एंटी रेबीज क्लीनिक पर भी कर्मचारी नदारद मिले। मरीज और तीमारदार इलाज के लिए इधर-उधर भटकते रहे। पड़ताल में अस्पताल की यह तस्वीर सामने आई।
विज्ञापन


ईएनटी कक्ष, सुबह नौ बजे
नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर मरीज बैठे इंतजार कर रहे थे, लेकिन चिकित्सक मौजूद नहीं थे।

मॉडल एंटी रेबीज क्लीनिक, सुबह 9:10 बजे
क्लीनिक पर कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा था। एक बच्चा परिजनों के साथ वैक्सीन लगवाने के लिए इंतजार कर रहा था।

बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष, सुबह 9:30 बजे
बाल रोग विशेषज्ञ के नहीं पहुंचने से मरीज और तीमारदार इंतजार करते रहे। एनसीडी क्लीनिक में भी कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला।

मरीजों ने बताई परेशानी

दिल्ली रोड निवासी विनीत कुमार ने बताया कि वह एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने आए थे, लेकिन क्लीनिक पर कर्मचारी नहीं मिले। सोनू ने बताया कि वह एक घंटे से अस्पताल में हैं, लेकिन साढ़े नौ बजे तक चिकित्सक नहीं पहुंचे।
अल्ट्रासाउंड कक्ष पर दस दिन से लटका ताला, मरीजों को भटकना पड़ रहा
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा पिछले दस दिनों से बंद है। रेडियोलॉजिस्ट का मुजफ्फरनगर तबादला होने के बाद से अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला लटका हुआ है। सोमवार को भी कक्ष बंद रहा। इससे जांच कराने पहुंच रहे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



ओपीडी शुरू होने का समय सुबह आठ बजे है। अनुपस्थित चिकित्सकों से जवाब तलब किया जाएगा। अस्पताल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - डॉ. मनोज कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें