फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए 10 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
शामली के शहीद उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में दौड लगते ​खिलाडी ।  संवाद - फोटो : ठगी के आरोप में गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी।
विज्ञापन
शामली। अंडर-15 वर्ग में शहीद उधम सिंह स्टेडियम में कबड्डी और एथलेटिक्स की जिला स्तरीय ट्रायल हुआ। ट्रायल में 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। सभी चयनित खिलाड़ी मार्च माह में सहारनपुर में होने वाली मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

उप-क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी ने बताया कि सोमवार को खेल निदेशालय के आदेशानुसार जिला स्तरीय कबड्डी और एथलेटिक्स ट्रायल का आयोजन हुआ। ट्रायल में जनपद से 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 10 ने अच्छा प्रदर्शन कर ट्रायल पास की है। अब सभी चयनित अगले माह सहारनपुर में होने वाली मंडल स्तरीय ट्रायल में दम दिखाएंगे।
एथलेटिक्स कोच भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि एथलेटिक्स में निशांत, विशाल, आयुष, वर्नित, अक्षित राणा, वंश चौहान, हरिश का चयन हुआ। कबड्डी कोच संजू रानी ने बताया कि कबड्डी में दीपांशु, सागर व सुफियान का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें