केद्रों की अधिक दूरी से सम्बधित छात्रों के फोटो आदित्य ।
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण में मानकों की अनदेखी की गई है। केंद्र निर्धारण के लिए आठ किमी दूरी तय है लेकिन कुछ कॉलेजों का केंद्र 12 किमी दूर बनाया गया है। एक केंद्र पर तो सीधे बस सुविधा तक उपलब्ध नहीं है। ऑटो आदि की सुविधा भी कम है। जिनके पास खुद के वाहन नहीं है उन्हें बस से उतरकर दो किमी पैदल केंद्र तक पहुंचना पड़ा।
बोर्ड परीक्षा देने आए कुछ छात्रों ने मानक से अधिक दूरी पर सेंटर बनाने के चलते मायूस नजर आए। परीक्षाथियों का आरोप है कि निर्धारित दूरी से चार से पांच किलोमीटर से अधिक दूरी पर सेंटर बनाया गया है।
शहर के आरके कॉलेज शामली में दोपहर की पॉली में हिंदी विषय की परीक्षा देने पहुंचे छात्र आदित्य कुमार निवासी जगनपुर ने बताया कि उनका विद्यालय पब्लिक इंटर काॅलेज कैराना है, वहां से परीक्षा केंद्र 13 किलोमीटर दूर है। छात्र रजत जगनपुर ने बताया कि उनके गांव से परीक्षा केंद्र की दूरी लगभग 20 किलोमीटर है, जिससे आने में परेशानी हुई है। छात्र गौरव ने बताया कि वह भी पब्लिक इंटर काॅलेज का छात्र है, दूरी अधिक होने से आने में परेशानी हुई। घर में कोई वाहन नहीं है।
बस में आने से काफी परेशानी हुई। परीक्षा केंद्र आसपास ही होना चाहिए था। सत्यनारायण इंटर काॅलेज के कक्षा 10 के छात्र कुणाल ने बताया कि उसका परीक्षा केंद्र वैदिक इंटर काॅलेज कुरमाली बनाया गया है, जो मूल विद्यालय से 12 किलोमीटर पर है। कुरमाली तक सीधे जाने के लिए कोई वाहन सुविधा नहीं है। बस केवल आदमपुर जाती है। परीक्षा केंद्र मुख्य मार्ग से लगभग दो किलोमीटर अंदर है। पहले दिन जाने में काफी परेशानी हुई है। ऑटो आदि नहीं मिलता तो पैदल ही जाना पड़ा।
केद्रों की अधिक दूरी से सम्बधित छात्रों के फोटो आदित्य ।
केद्रों की अधिक दूरी से सम्बधित छात्रों के फोटो आदित्य ।
केद्रों की अधिक दूरी से सम्बधित छात्रों के फोटो आदित्य ।