फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पति को इन्साफ दिलाने के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी सीमा बालियान

Tue, 27 Oct 2026 01:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर अंकित बालियान के अकाउंट से वायरल पोस्ट। स्रोत वीडियोग्रेब
विज्ञापन
शामली। गांव बंतीखेड़ा निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान की पत्नी सीमा बालियान ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट वायरल करते हुए कहा है कि वे अपने पति को इन्साफ दिलाने के लिए इस बार करवाचौथ का व्रत रखेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से परिवार को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

अंकित बालियान के इंस्टाग्राम अकाउंट से वायरल पोस्ट में लिखा कि अंकित बालियान केवल एक कलाकार नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी खेलने वाले खिलाड़ी और अपनी मिट्टी से उठकर आगे बढ़ने वाले युवा थे।
उन्होंने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई और अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष किया। लेकिन आज उनके परिवार के सामने ऐसा दर्द है जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। एक पत्नी ने अपना जीवन साथी खोया है, एक परिवार ने अपना बेटा खोया है और उनके चाहने वाले आज इन्साफ की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि आज सवाल सिर्फ अंकित बालियान का नहीं बल्कि उस परिवार को न्याय दिलाने का है, जिसकी उम्मीदें अब सरकार की कार्रवाई पर टिकी है। हमारे दर्द को समझने का प्रयास करें। सीमा बालियान ने कहा कि वे करवा चौथ का व्रत इस बार अपने पति को इन्साफ के लिए रखेंगी।
एसपी एनपी सिंह का कहना है कि वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई है।

सोशल मीडिया पर अंकित बालियान के अकाउंट से वायरल पोस्ट। स्रोत वीडियोग्रेब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें