फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: क्लीनिक की सील तोड़ने पर दोबारा कार्रवाई करने पहुंची टीम से अभद्रता का आरोप

Tue, 27 Oct 2026 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। गांव रामड़ा में सील किए गए चार क्लीनिकों पर दोबारा कार्रवाई करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम से अभद्रता और हाथापाई का करने का आरोप लगा है। सह नोडल अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी ने एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सोमवार शाम डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि दो दिन पहले दस्तावेज नहीं होने पर गांव रामड़ा में चार क्लीनिक सील किए गए थे। आरोप है कि संचालकों ने बिना अनुमति के सील तोड़ दी। सूचना मिलने पर टीम दोबारा सीलिंग की कार्रवाई करने पहुंची तो कुछ लोगों ने विरोध करते हुए अभद्रता की और हाथापाई का प्रयास किया। पुलिस की मौजूदगी में चारों क्लीनिकों को फिर से सील कर दिया गया। जांच अधिकारी कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। इसमें एक युवक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें