फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की मांग
विज्ञापन

शामली। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में वरिष्ठ प्रदेश महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने कहा कि प्रांतीय चुनाव जनवरी 2021 में लखनऊ में होंगे। शपथ ग्रहण समारोह अयोध्या में किया जाएगा।
जिला महामंत्री संजय गोयल के आवास पर हुई बैठक में मेरठ से आए संगठन के वरिष्ठ प्रदेश महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने बताया कि पांच अक्तूबर को प्रदेेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया, जिसमें लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों के बिजली के बिल व बैंकों का ब्याज माफ करने, मंडी समिति के सभी दुकानदारों से शुल्क वसूली समाप्त करने की मांग की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल ने व्यापारियों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन प्रदेश महामंत्री को सौंपा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुराग जैन, प्रतीक अग्रवाल, राहुल गोयल, अनिल भार्गव, विपिन जैन, अनुज जैन आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एसपी नित्यानंद राय से मिलकर पेट्रोल पंप पर लूट की घटना का खुलासा करने और व्यापारियों की सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की। एसपी ने व्यापारियों को सुरक्षा और सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर आशु गर्ग, अमित जैन, निखिल ऐरन, प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें