फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के शव देख परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
चौसाना के गांव गढ़ी हसनपुर में विलाप करते मृतक बच्चों के परिजन। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
चौसाना। करनाल में भट्ठे पर काम करने वाले दो परिवारों के दो मासूम बच्चों की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार रात बच्चों के शव गांव पहुंचे, तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गमगीन माहौल में शव दफना दिए गए।
विज्ञापन

गांव गढ़ी हसनपुर निवासी रहीस व बल्लामाजरा निवासी वकील का परिवार करनाल के हांसी मुनक रोड स्थित ईंट के भट्ठों पर पथाई का कार्य करते हैं। शुक्रवार को बच्चे सड़क किनारे खेल रहे थे, उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने रहीस के पुत्र 13 वर्षीय अनस, पुत्री तीन वर्षीय आलिया और वकील के पुत्र सात वर्षीय साहिल व 13 वर्षीय सोहेल को कुचल दिया। पुलिस ने चारों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अनस और साहिल ने दम तोड़ दिया।
शनिवार रात दोनों बच्चों के शव गढ़ी हसनपुर गांव लाए गए। जिन्हें देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गमगीन माहौल में बच्चों के शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिए गए। क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों के दो परिवारों में दुर्घटना के बाद गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें