फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरआन देखना, पढ़ना और सुनना सवाब : अजीमुद्दीनब

विज्ञापन
बिडौली में कुरान मुकम्मल होने पर बयान सुनते अकीदतमंद। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
झिंझाना, बिडौली। कस्बा सहित देहात क्षेत्र की मस्जिदों में तरावीह में कुरआन पाक मुकम्मल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। कुरान पूरा होने पर मौलाना अजीमुद्दीन ने बयान में कहा कि कुरआन का देखना, पढ़ना और सुनना सब सवाब है। उन्होंने मुल्क में अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआ की।
विज्ञापन


रविवार को झिंझाना के मदरसा नूरिया वाली मस्जिद में मुफ्ती आजम द्वारा तरावीह में कुरान मुकम्मल किया गया तथा बाद में दुआ कराई गई। वहीं, बिडौली की मस्जिद आयशा में तरावीह की नमाज में पढ़े जा रहे कुरान शरीफ के मुकम्मल होने पर मौलाना अजीमुद्दीन ने लोगों को खिताब में ब्याज लेने-देने को हराम बताया। उन्होंने कहा कि गिरवी रखकर मूल राशि के बराबर मुनाफा कमाना गलत तथा हराम है। मौलाना ने नौजवानों को नशाखोरी, जुआ, शराब और सट्टेबाजी से दूर रहें रहने की नसीहत करते हुए कहा कि ये सब हराम है। उन्होंने मोहम्मद रसूल की जिंदगी को आदर्श बनाकर चलने के बारे में कहा। कार्यक्रम में मौलाना आसिफ ने भी खिताब किया। बिडौली में तरावीह की नमाज में हाफिज मोहम्मद इस्माइल ने कुरान पढा। बाद में मुल्क में अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआ कराई गई। इस मौके पर सैकड़ों अकीदतमौजूद रहे।

बिडौली में कुरान मुकम्मल होने पर बयान सुनते अकीदतमंद। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें