फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा मित्र और डिजिटल वालिंटयर्स बनेंगे सजग प्रहरी

विज्ञापन
Security friends and digital volunteers will become alert guard - फोटो : amar ujlala
विज्ञापन
शामली। त्योहारों पर अगर किसी ने सोशल मीडिया या अन्य किसी भी माध्यम से अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश की तो खैर नहीं रहेगी। पुलिस-प्रशासन की अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर है। अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए जहां साइबर सेल और मीडिया सेल को अलर्ट कर दिया गया है वहीं सुरक्षा मित्रों और डिजिटल वालिंटयर्स को सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन

त्योहारों और अन्य महत्वपूूर्ण मौकों पर अक्सर अफवाहें फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जाती है। शासन के स्पष्ट निर्देश है कि स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन आदि त्योहारों पर किसी भी तरह की कोई घटना नहीं होनी चाहिए। रविवार को शामली में नवनिर्मित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का उद्घाटन करने आए पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर के पुलिस कप्तानों केे शासन की मंशा से अवगत कराते हुए अफवाहों को पूरी तरह से रोकने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीजीपी के निर्देश मिलते ही इस मामले में जिला पुलिस सक्रिय हो गई है। एसपी अजय कुमार ने साइबर सेल और सोशल मीडिया सेल को अलर्ट रहने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले में सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जाए। एसपी ने आपत्तिजनक मेसेज पोस्ट कर अफवाह फैलाने या शांति भंग करने की कोई कोशिश करने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सुरक्षामित्रों और वालिंटियर्स को किया सक्रिय
जिले में पुलिस को सूचना देने और सहयोग करने के लिए कांवड़ यात्रा के दौरान करीब 500 सुरक्षा मित्र बनाए गए थे। ये सुरक्षा मित्र वैसे तो कांवड़ यात्रा में सहयोग के लिए ही बनाए गए थे, लेकिन अब त्योहारों को लेकर डीजीपी के निर्देश मिलने पर इन्हें फिर से सक्रिय करते हुए अफवाहों को रोकने में इनकी मदद ली जाएगी। इसके साथ ही जिले में गांवों और शहरों में बनाए गए करीब 768 डिजिटल वालिंटियर्स को सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए कहा गया है ताकि किसी के भी द्वारा अगर शरारत की जाती है या करने की कोशिश की जाती है तो समय रहते उसकी सूचना पुलिस को मिल सकेगी और तत्काल उस पर नियंत्रण किया जा सकेगा।
विज्ञापन

जिले में अफवाह पैदा करने वाले और फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों पर रासुका के तहत कार्रवाई होगी। अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया और साइबर सेल को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। साथ ही सुरक्षामित्रों और डिजिटल वालिंटियर्स को भी सक्रिय रहने को कहा गया है ताकि समय पर सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जा सके। - अजय कुमार, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें