शामली। अमर उजाला फाउंडेशन के माध्यम से संचालित की जाने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2024 के दूसरे चरण की परीक्षा रविवार को शहर के वीवी इंटर काॅलेज में आयोजित होगी।
परीक्षा में 11वीं और 12वीं के 839 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा एक पाली में आयोजित होगी। परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जाएगी। प्रवेश पत्र के लिंक आवेदकों के पंजीकृत मोबाइल नंबरों व ई-मेल आईडी पर भेजे जा चुके हैं। सभी परीक्षार्थी परीक्षा समय से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचे। परीक्षा सुबह 11 से 12.30 बजे तक जारी रहेगी।