फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी मेरिट जारी, प्रवेश लेने वालों का टोटा

विज्ञापन
शामली वीवी डिग्री कॉलेज में फार्म चैक करते शिक्षक - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
दूसरी मेरिट जारी, प्रवेश लेने वालों का टोटा
विज्ञापन

शामली। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों की यूजी कोर्सों में प्रवेश की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। इस बार मेरिट काफी लो गई है। शहर के वीवीपीजी कालेज में बीकॉम की मेरिट 43 प्रतिशत तक पहुंच गई है। मेरिट से छह जुलाई तक प्रवेश लिए जा सकते हैं, लेकिन कालेजों में प्रवेश लेने वालों की अब तक की संख्या बेहद कम हैं। उम्मीद है कि दूसरी मेरिट के बाद भी कालेजों से सीटें खाली रह सकती हैं।
यूनिवर्सिटी से मंगलवार को दूसरी मेरिट जारी की थी। मेरिट काफी नीचे गई है। सबसे ज्यादा मारामारी पीसीएम के लिए मची है। सीटें सीमित होने की वजह से मेरिट भी काफी अधिक गई है। जिले के कुछ गिने चुके कालेजों में ही ये विषय है। शहर के आरकेपीजी कालेज में बीएससी पीएसएम में अनारक्षित कोर्ट के परीक्षार्थियों की मेरिट 80 प्रतिशत से भी अधिक है। ओबीसी की 79 और एससी की मेरिट 70 प्रतिशत से कुछ अधिक है। ऐसे में इस कक्षा में प्रवेश केवल ऊंची मेरिट वालों को को ही मिलेगा। बीएससी बायोलॉजी में अनारक्षित कोर्ट की मेरिट 69 प्रतिशत से अधिक है, जबकि एससी की मेरिट 48.40 तक गई है। बीए में आसानी से सबका प्रवेश हो जाएगा। सेकेंड डिवीजन से पास छात्रों को भी आसानी से प्रवेश मिल जाएगा। शहर के वीवीपीजी कालेज में तो बीए में हर वर्ग में मेरिट 60 प्रतिशत से कम है। दूसरी मेरिट आते ही कालेजों में प्रवेश के लिए छात्रों की भीड़ उमड़ गई। शहर के आरकेपीजी कालेज में बीएससी में प्रवेश के लिए सबसे ज्यादा मारामारी है। पीसीएम और बॉयो में सबसे अधिक भीड़ है।
विज्ञापन

आ गया शहर के कालेज में नंबर
बीए में प्रवेश के लिए छात्र अपनी पसंद के कालेज में प्रवेश लेना चाहते हैं। बहुत सी छात्राओं जिनका पहली मेरिट में प्रवेश के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्र के कालेज में नंबर आया था , इसलिए उन्होंने वहां प्रवेश नहीं लिया। दूसरी मेरिट में उनका शहर के वीवीपीजी कालेज में ही आ गई। इस तरह की कई छात्राएं बुधवार को कालेज में प्रवेश के लिए पहुंची थी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के कालेज में आने जाने की परेशानी की वजह से ही वहां प्रवेश नहीं लिया था। उन्हें पता था कि अगली मेरिट में उनका शहर में ही नंबर आ जाएगा।
विज्ञापन

वीवीपीजी कालेज शामली
बीए बीकॉम
अनारक्षित 59.60 52.40
ओबीसी 56.00 43.20
एससी 51.40 -
आरकेपीजी कालेज शामली
विषय अनारक्षित ओबीसी एससी
बीएससी एजी 69.9 68.80 66.20
पीसीएम 80.00 79.0 70.80
पीएसएम 59.6 - -
बॉयोलॉजी 69.6 65.60 48.40
बीकॉम 63.6 65.60 48.40
शहर के कालेजों में ये है अब तक के प्रवेश का हाल
वीवीपीजी कालेज में बीए में 531 सीटें हैं । बुधवार को केवल 28 छात्रों ने दाखिला लिया। अब तक बीए में कुल 162 प्रवेश हुए हैं। बीकॉम में कुल 160 सीटें हैं। आज केवल दो प्रवेश हुए। इसमें कुल 16 ही प्रवेश हुए हैं। आरकेपीजी कालेज में बीसीसी में कुल 320 सीटों के सापेक्ष 95 प्रवेश हुए हैं। एजी में कुल 160 सीटें हैं प्रवेश केवल 30 हुए हैं। बीकॉम में 160 सीटें हैं लेकिन अब तक 75 प्रवेश हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें