फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। महिला से दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले में दो अन्य आरोपी भी फरार चल रहे हैं। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व क्षेत्र की एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि नजदीक के एक कस्बा निवासी चिकित्सक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। इसके बाद महिला को ब्लैकमेल कर डॉक्टर सहित चार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने और बयान दर्ज करने के बाद चारों लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया था। तीन आरोपी फरार चल रहे थे। मंगलवार को पुलिस ने दूसरे आरोपी मेहराज निवासी थानाभवन को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। अभी मामले में दो अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें