फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनपसंद कालेज की चाहत में सीटें रह गईं खाली

विज्ञापन
शामली वीवी डिग्री कालेज में प्रवेश के लिए फार्म भरतीं छात्राएं। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए जारी संशोधित पहली मेरिट कट ऑफ सूची का शुक्रवार को अंतिम दिन था। अंतिम दिन भी डिग्री कालेजों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम रही। इसके चलते कालेजों में आधे से भी अधिक सीटें खाली रह गई हैं। इसकी वजह पहली मेरिट में विद्यार्थियों का मनपसंद कालेज न मिलना माना जा रहा है।
विज्ञापन

आरके पीजी कालेज शामली के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि पहली मेरिट के अंतिम दिन बीकॉम में 50 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया, जबकि 110 सीटें बची हैं। बीएससी में 151 ने प्रवेश लिया और 169 सीट बाकी रह गई हैं। इसी तरह बीएससी कृषि में 46 ने प्रवेश लिया और 114 सीट खाली रह गई हैं। वीवी पीजी कालेज में बीएस प्रथम वर्ष के प्रवेश प्रभारी डॉ. प्रताप सरोहा ने बताया कि शुक्रवार तक बीए प्रथम वर्ष में 210 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया, जबकि 261 सीट अभी बची हुई हैं।
बीकॉम के प्रवेश प्रभारी वीके जैन ने बताया कि बीकॉम प्रथम वर्ष में मात्र 21 प्रवेश हुए हैं जबकि 139 सीट खाली हैं। आरके पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने सीटें खाली रहने का प्रमुख कारण ये बताया कि पहली मेरिट में शामिल विद्यार्थी अपनी पसंद का कालेज चाहते है। इस वजह से वह प्रवेश नहीं लेते और ओपन मेरिट की इंतजार करते हैं। दूसरा कारण मेरिट में शामिल विद्यार्थी व्यवसायिक कोर्स या इंजीनियरिंग कालेज आदि में प्रवेश ले लेते है। उम्मीद जताई कि दूसरी मेरिट और ओपन मेरिट में सीटें पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

-
ये रही प्रवेश की स्थिति
आरके पीजी कालेज शामली
विषय - प्रवेश की संख्या - कुल सीट- रिक्त सीट
बीकॉम - 50 - 160 - 110
बीएससी - 151 - 320 - 169
बीएससी कृषि - 46 - 160- 114
वीवी पीजी कालेज शामली
बीए- 210 - 471 - 261
बीकॉम - 21 - 160 - 139

शामली वीवी डिग्री कालेज में प्रवेश के लिए लाइन में खडे़ छात्र। - फोटो : SHAMLI

शामली वीवी डिग्री कालेज में प्रवेश के लिए बैठी छात्राएं। - फोटो : SHAMLI

वीवी डिग्री कालेज में छात्र-छात्राओं के फार्म चेक करते शिक्षक। - फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें