फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंद लोगों को तलाश कर राशन किट उपलब्ध कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरतमंद लोगों को तलाश कर राशन किट उपलब्ध कराएं
विज्ञापन

शामली। कैराना से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि लॉकडाउन में श्रम विभाग और मनरेगा के अलावा जरूरतमंदों को तलाश कर उन्हें राशन किट उपलब्ध कराई जाए। उधर. कैरियर व्हील्स फैक्टरी के मालिक जेके जैन ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए पीएम फंड में पांच लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सांसद प्रदीप चौधरी को सौंपा।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक में डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जनपद में 17 केस कोरोना पॉजिटिव हैं, जिनका उपचार कोविड अस्पताल झिंझाना में चल रहा है। जनपद में चार हॉटस्पॉट चिह्नित किए गए है। वहां पर आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई कराई जा रही है। गांव भैंसानी इस्लामपुर में पशुओं के चारे की व्यवस्था की गई है। प्रभावित क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की 24 घंटे तैनाती की गई है और लॉक डाउन का शत-प्रतिशत पालन कराया जा रहा है। सांसद ने अधिकारियों से कहा कि सांसद ने श्रम विभाग, मनरेगा के अतिरिक्त छूटे हुए जरूरतमंद लोगों को सूचीबद्ध कर उन्हें राशन किट उपलब्ध कराएं। दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए पारदर्शिता के साथ राशन वितरण कराया जाए। फैक्टरी चालू करने के संबंध में डीएम ने बताया कि ग्रामीण एरिया में फैक्टरी चलाने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन वहां पर हाथ धोने के लिए सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने बच्चों की ऑनलाइन शिक्षा की सुविधा के साथ उनको स्टेशनरी भी उपलब्ध कराई जाने की बात रखी, ताकि उन्हें पढ़ने में आसानी हो सके। एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने जनपद में गेहूं क्रय केंद्र बढ़ाने की बात रखी। इस अवसर पर एसपी विनीत जायसवाल, एडीएम अरविंद कुमार सिंह, सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, सीएमओ संजय भटनागर, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र कुमार, प्रसन्न चौधरी, हरवीर मलिक आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर कैरियर व्हील्स फैक्टरी के मालिक जेके जैन ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए पीएम फंड में पांच लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सांसद प्रदीप चौधरी को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें