छात्रों के चरित्र निर्माण का माध्यम है स्काउट शिविर
शामली। सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज शामली में तीन दिवसीय स्काउट्स एंड गाइड शिविर का सोमवार को शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन से हुआ। शिविर के पहले दिन स्काउट्स के जिला सचिव मांगा सिंह शर्मा ने छात्रों को स्काउट्स की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि स्काउट्स के माध्यम से छात्र के जीवन में अनुशासन, देश प्रेम, आत्मरक्षा, सहनशीलता, चरित्रवान आदि गुणों का विकास होता है, जिससे विद्यार्थी अपने आगामी भविष्य को उज्ज्वल करता है। स्काउट्स आचार्य प्रीतम सिंह ने बताया कि इस कैैप में प्रवेश, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सोपानों के 240 छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने कहा एक स्काउट्स के विद्यार्थी को सेना के जवान के भांति अपने को तैयार कर देश व समाज की सेवा करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर जिला संगठन कमिश्नर स्काउट के सहायक नदीम मलिक, उप प्रधानाचार्य मलूकचंद, आचार्य मोहर सिंह सैनी, सोमदत्त, नीटू कुमार, बिजेंद्र सिंह, ब्रजपाल, सचिन कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने की।