फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारकोल से झुलसा किशोर

Thu, 01 Oct 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। गांव सल्फा में सड़क निर्माण के दौरान मजदूरी कर रहा किशोर गर्म तारकोल में गिरने से झुलस गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी कांधला में भर्ती कराया गया। वहां से उसको शामली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गांव सल्फा में सड़क का निर्माण चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार गांव के कुछ किशोरों से भी मजदूरी करा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह गांव का ही विशाल (13) पुत्र नेत्रपाल वहां मजदूरी कर रहा था। इस दौरान सड़क निर्माण के समय कुछ मजदूर घोड़ा-बुग्गी में ड्रम रखकर सड़क पर तारकोल का छिड़काव कर रहे थे। इसी बीच ड्रम सड़क पर गिर गया। जिससे विशाल बुरी तरह झुलस गया। सूचना पर ग्रामीण और परिजनों ने उसे कांधला के सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे शामली के लिए रेफर कर दिया।

किशोर के पिता का आरोप है कि 108 एंबुलेंस ने शामली ले जाने के बजाय विशाल को गांव में ही छोड़ दिया। विशाल का परिवार मूलरूप से कल्लपुर गुज्जर थाना रामपुर (मुरादाबाद) का रहने वाला है। काफी समय से कांधला क्षेत्र में रहकर मजदूरी करते हैं। विशाल के बड़े भाई अमित और पिता नेत्रपाल ने बताया कि विशाल सड़क निर्माण में मजदूरी कर रहा है। उधर, मामले में सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार सुक्रमपाल का कहना है कि उसने गांव के किसी किशोर से मजदूरी नहीं कराई। बुग्गी से ड्रम गिरने पर वहां से गुजरते समय किशोर झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें