फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पूरी घाटी गूंज रही पाकिस्तानी नारों से’

Thu, 01 Oct 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। श्री 1008 पार्श्वनाथ अतिशय दिगंबर जैन मंदिर के तत्वावधान में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। अलवर से आए कवि विनीत जैन ने कहा, पूरी घाटी गूंज रही है पाकिस्तानी नारों से, गली-गली में दहशत फैली आतंकी हत्यारों से।
विज्ञापन



मंगलवार रात कैराना रोड फव्वारा चौक स्थित हाथीखाना मैदान में श्री 1008 पार्श्वनाथ अतिशय दिगंबर जैन मंदिर के तत्वावधान में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन हुआ। आचार्य ज्ञानभूषण जी महाराज और ज्ञान गंगा माता के सानिध्य में राजकुमार जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कांधला से आए गुलशन खन्ना ने गुरुभक्ति की कविता से विभोर कर दिया।

कवियत्री अनामिका अंकुर जैन मेरठ से पायल की छन-छन से ठनके खनके बन कंगन, ओस की बूंदे हैं हम लड़की मन है इक दर्पण। फरीदाबाद से आए कवि दिनेश रघुवंशी ने कहा, समझता ही नहीं जब तू करे फिर बात क्या तुझसे, भला हटकर वफा से और चाहे साथ क्या तुझसे, समझ में आए तो तेरी बहुत है ये इशारा, बस नहीं मिलते हैं दिल तो फिर मिलाए हाथ क्या तुझसे।
विज्ञापन


डॉक्टर विष्णु सक्सेना  गाजियाबाद  ने अपनी कविता में यूं कहा, जब भी कहते हो आप हमसे कि अब चलते हैं, हमारी आंख से आंसू  नहीं संभलते हैं, अब न कहना कि संगदिल कभी दिल नहीं रोते। सुधीर भोला जबलपुर ने कहा, आरक्षण का मतलब सुनलो बिल्कुल ताजा, ताजा कुंडी मत खटकाओ राजा सीधा-सीधा अंदर आजा, प्रतिभा आरक्षण की बेड़ी पे कुर्बान हो गई, गांधी वादा तेरी खादी बदनाम हो गई।

इस मौके पर थानाभवन विधायक सुरेश राणा, अशोक बंसल, अशोक बंसल, मंयक जैन, रवि जैन,  प्रवीण जैन, वैभव जैन, राजीव जैन, रितेश जैन, मोहित जैन, अचल जैन, दिनेश जैन मौजूद रहे। सकल जैन समाज मंदिर समिति की ओर से अतिथियों को सम्मानित किया गया। अशोक जैन, मुन्नालाल जैन, श्रीपाल जैन, अरविंद जैन, निर्मल जैन, दीपक जैन, वीरेंद्र जैन प्रदुमन जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें