फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृष्टि बाधितों के लिए बनेगा विद्यालय

Tue, 04 Apr 2017 12:15 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
program - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। मेरठ-करनाल मार्ग स्थित गांव सेवापुर में स्वामी कल्याणदेव दृष्टि बाधित विद्यालय की आधारशिला सोमवार को स्वामी ओमानंद ने रखी। उन्होंने कहा कि मन, वचन और कर्म से जो जरूरतमंदों की सहायता करते हैं, भगवान ऐसे लोगों को सुख और समृद्धि प्रदान करते हैं।
विज्ञापन


विधि विधान से विद्यालय का भूमि पूजन किया गया। उन्होंने कहा कि नेत्र प्रकृति का अमूल्य वरदान है और शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। बताया कि विश्व में दो करोड़ दृष्टि बाधितों में से पचास लाख बच्चे हैं। भगवान के बाद  इनके जीवन में उजाला एक अच्छा इंसान ही दे सकता है। नेत्र दान महादान और विद्यादान सबसे बड़ा दान है।

दृष्टि बाधितों को शिक्षित करने के लिए ही इस विद्यालय की नींव रखी गई है। स्वामी कल्याण देव फ्रीडम अंध विद्यालय के अध्यक्ष जयकुमार ने बताया कि उनके द्वारा विद्यालय की स्थापना के लिए भूमि खरीदी गई है। विद्यालय का शीघ्र निर्माण हो जाएगा। इस मौके पर विद्यालय के उपाध्यक्ष मनोज कुमार, सचिन अमित कुमार, ओमवीर चौहान, मास्टर हरपाल सिंह उपाध्याय, राजपाल कश्यप, कोषाध्यक्ष पूजा देवी, चौधरी महाराज सिंह, चंद्रपाल मौर्य, शीतला प्रसाद, सोनू सिह, शीशपाल सिंह उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें