फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

183 सरकारी स्कूलों में सुधरेगी बिजली व्यवस्था

Thu, 02 Feb 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जनपद के 183 बेसिक स्कूलों में बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए डीएम की देखरेख में विद्युतीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके लिए शासन से 11,23,986 रुपये का बजट तय किया गया है। चेतावनी दी गई है कि घटिया सामग्री के प्रयोग पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्युतीकरण होगा। इसमें इंटरनल वायरिंग के साथ ही खराब उपकरणों को ठीक करने का काम किया जाएगा। इसके लिए स्कूल को 6142 रुपये प्रति विद्यालय की दर से खाते में पैसा भेज दिया गया है। स्कूलों में विद्युतीकरण कार्य
जिलाधिकारी सुजीत कुमार की देखरेख में किया जाएगा। वे नियमित निगरानी करेंगे।

उन्होंने बताया कि जिस स्कूल में उपकरणों की आपूर्ति पूर्ण गुणवत्ता के साथ नही किया गया या घटिया सामग्र्री का प्रयोग किया जाता है तो प्रधानाध्यापक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन स्कूलों में कार्य कराने के बाद धनराशि बचने के बाद वर्ष के अंत में खर्च व बची हुई धनराशि को राजकोष में जमा कराना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें