शामली। आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह के सदस्य आधार कार्ड भी बनाने का दावा करते हैं। आधार और आयुष्मान कार्ड नामक व्हाट्सएप ग्रुप पर यह खेल चल रहा है। तीन एडमिन ग्रुप को संचालित कर रहे हैं। ग्रुप में शामिल होने के बदले सदस्य से 5 से लेकर 6 हजार रुपये तक की वसूली की जाती है। रुपये नहीं देने पर ग्रुप से बाहर निकलने की चेतावनी दी जाती है। संवाददाता ने एक माह तक ग्रुप में शामिल होकर पड़ताल की। ग्रुप में मैसेज डालते ही गिरोह के सरगना तुरंत ही काम कराने को तैयार हो जाते हैं।
ग्रुप में कुछ इस तरह से बातें करते हैं गिरोह के सदस्य
गिरोह का सदस्य- भाई ,आयुष्मान और आधार कार्ड जल्दी बनवाने हैं, जल्दी बनवाकर भेजो
एडमिन: हो जाएगा, रुपये बार कोड पर भेज दो
सदस्य : ओके
एडमिन : सभी पेमेंट क्लियर कर दो, जिसके पास बकाया है, नहीं तो गाली तो दूंगा ही सभी कार्ड भी रिमूव लिस्ट में डाल दूंगा। नहीं तो आधार भी फंसा दिया जाएगा।
कई सदस्य- रिप्लाई करते हुए जल्द ही कर रहे हैं
केस -दो
गिरोह का सदस्य: भाई ,अभी तक आधार कार्ड नहीं बने हैं, जल्दी बनवाओ
एडमिन : जल्द बन जाएंगे, रुपये भेज दो, किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी
सदस्य : ग्राहक कई बार बोल चुका हैं।
हर रोज बदल जाते हैं आयुष्मान और आधार कार्ड बनाने के रेट
पड़ताल के दौरान सामने आया कि एडमिन ही ग्रुप के सदस्यों को आयुष्मान और आधार कार्ड बनाकर देते हैं। हर रोज कार्ड बनाने के रेट बढ़ जाते है। कभी 1500 तो कभी 2 हजार या फिर 2500 रुपये हो जाते है। ग्रुप में कहा जाता कि हर दिन रेट बदलते हैं, इसलिए ग्राहकों से तय रेट के अनुसार ही रुपये लें।
काॅल रिसीव नहीं करते गिरोह के सदस्य
ग्रुप के एडमिन या फिर सदस्यों को यदि फोन कॉल की जाती है तो वह कॉल रिसीव नहीं करते। व्हाट्सएप पर ही बात करने को कहते हैं। व्हाट्सएप पर मैसेज डालते ही तुरंत रिप्लाई किया जाता है।
व्हाट्सएप ग्रुप आधार और आयुष्मान कार्ड पर खेल चल रहा है। ग्रुप के 80 सदस्य रडार पर है। सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरोह के सदस्य गिरफ्त में होंगे।
रामसेवक गौतम, एसपी शामली।
जिलाधिकारी की लोगों से अपील
जिलाधिकारी अरविंद चौहान का कहना है कि किसी के बहकावे में ना आएं। दलालों से सावधान रहें।फर्जीवाड़ा कर कार्ड बनवाना और बनवाना दोनों कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है। संबंधित पीएचसी व सीएचसी पर जाकर आयुष्मान मित्र के माध्यम से सूची के अनुसार अपना आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनवा सकते हैं। जो व्यक्ति 70 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका है चाहे वह किसी भी धर्म, जाति, आर्थिक वर्ग से हो उनका आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनाया जा रहा है।
20जेएनडी35: सचिव बने कुलवंत श्योकंद विजयी चिन्ह दिखाते हुए। संवाद