फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सर्दी का मौसम गले पर पड़ रहा भारी, अस्पताल में बढ़ रहे मरीज

Sat, 21 Dec 2024 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सर्दी का मौसम लोगों के गले पर भारी पड़ रहा है। जिला अस्पताल में गले में संक्रमण के 80-90 मरीज रोजाना ओपीडी में आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में खानपान में सावधानी बरतने की जरूरत है। ज्यादा ठंडी और खट्टी चीजें खाने से मरीजों को परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन

सर्दी में गले में दुखन और खराश होने के कारण लोग परेशान है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना गला खराब होने के 80-90 मरीज आ रहे हैं। गले में संक्रमण होने के साथ खांसी भी हो रही है। जिला अस्पताल में चिकित्सक अंजलि तंवर ने बताया कि इस समय ठंड का मौसम चल रहा है। इस मौसम में ठंडी व खट्टी चीजों का ज्यादा सेवन करने से गला खराब होने की संभावना रहती है। मरीज को गले में खराश, दुखन व खांसी आदि होती है तो चिकित्सक की सलाह से उपचार कराना चाहिए। इसके साथ ही लोगों को ठंड से बचाव करना चाहिए। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि ओपीडी में मरीजों की जांच कर उपचार दिया जा रहा है। पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है।

इस तरह से आ रहे केस
माजरा रोड निवासी गीता ने बताया कि चार दिन से गला खराब हो रहा है। खाने पीने में परेशानी होती है। डाॅक्टर ने ठंड की वजह से गला खराब होना बताते हुए दवा दी है।
विज्ञापन

झिंझाना निवासी अजय कुमार ने बताया एक सप्ताह पहले उसके गले में खराश हुई। इसके बाद दुखन होने के साथ ही खांसी हो रही है। पहले निजी चिकित्सक को दिखाया, लेकिन आराम नहीं आया। अब जिला अस्पताल में डाॅक्टर को दिखाने आया है।
विज्ञापन


बुढ़ाना रोड निवासी प्रभात ने बताया उसका गले में दर्द हो रहा है। खाने पीने में भी गला दुखता है। डॉक्टर ने दवा लिखी है।
सावधानी
ठंड से बचाव के लिए ऊनी व गर्म कपड़े पहनें।

- गला खराब होने पर गुनगुने पानी के गरारे करें।
- ज्यादा ठंडी व खट्टी चीजें खाने से परहेज करें।

- ठंडे पानी में बार-बार भीगने से बचे।
- परेशानी होने पर चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें