फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण योजनाओं में एसबीआई ने नहीं दिया ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋण योजनाओं में एसबीआई ने नहीं दिया ऋण
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर बैंकर्स की तिमाही बैठक में बंधन बैंक, एक्सिस बैंक, यूको बैंक एवं इंडियन ओवरसीज बैंक के प्रतिनिधियों के उपस्थित न होने पर नाराजगी जताई। जिला समन्वयकों को उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा किसी भी सरकारी ऋण योजनाओं में ऋण नहीं देने पर बैंक समन्वयक को कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक शैलेश कुमार ने डीएम को अवगत कराया कि एक अप्रैल से 31 दिसंबर तक 1554 करोड़ के ऋण वितरण किए गए हैं। 2021-22 के लिए 2957.79 करोड़ का ऋण वितरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटी कला योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में भौतिक लक्ष्य प्राप्त हो चुका है। एक जिला एक उत्पादन के तहत 50 लाख के सापेक्ष 39.2 लाख की उपलब्धि है। डीएम ने निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। एलडीएम ने बताया कि ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान नहीं होने के कारण बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रशिक्षण के लिए मुजफ्फरनगर जाना पड़ता है। डीएम ने प्रशिक्षण संस्थान के लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश एसडीएम को दिए। बैठक में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, डीसी एनआरएलएम शैलेन व्यास, डीएओ डॉ हरिशंकर व बैंक प्रबंधक प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें