फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियों के आगे रोडवेज की व्यवस्था गड़बड़ाई 

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
होली से एक दिन पूर्व दोपहर बाद सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित होने के बाद यूपी रोडवेज की बसों में अच्छी खासी भीड़ निकली। जिस कारण सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दुल्हैंडी के दिन प्राईवेट बसों का संचालन पूरे दिन बंद रहेगा, मगर शाम चार बजे के बाद रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन

होली के दिन सुबह से ही दिल्ली, सहारनपुर, मेरठ, करनाल के लिए शहरों की भीड़ निकली। रोडवेज बसों के देेेरी से आने के कारण सवारियों की रोडवेज बस अड्डे के सामने भीड़ इकट्ठा रही। बस आने के बाद सवारियां अपने गंतव्य स्थानों की ओर रवाना हुई। शामली रोडवेज बस स्टेशन के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि बड़े शहरों से छोटे शहरों की ओर सवारियों अधिक जा अड्डों पर आ रही हैं। शामली से बड़े शहरों की ओर सवारियां कम निकली हैं। मेरठ, मुजफ्फरनगर, दिल्ली, पानीपत, सहारनपुर, करनाल की ओर से देर शाम तक अच्छी खासी सवारियां निकली हैं। होली के त्योहार पर 20 से 25 प्रतिशत आय की प्रतिदिन की अपेक्षा बढ़ोत्तरी हुई है। प्रतिदिन शामली रोडवेज बस अड्डे की 21 रोडवेज बस का 2.50 लाख रुपये का औसत रहता है। होली से एक दिन पहले मंगलवार को 2.83 लाख रुपये की सवारियों से आय का औसत रहा है। होली के दिन बुधवार को तीन लाख रुपये की आय का औसत आने की संभावना है।  
होली प्रोत्साहन योजना के दो दिन बढे़
शामली। रोडवेज अड्डे के स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र चौहान के मुताबिक यूपी रोडवेज की होली प्रोत्साहन योजना दो दिन के लिए बढ़ा दी गई है। यूपी रोडवेज लखनऊ मुख्यालय ने होली प्रोत्साहन योजना को 17 मार्च से लेकर 24 मार्च तक लागू किया गया था। निगम मुख्यालय से होली प्रोत्साहन योजना को दो दिन 26 मार्च तक बढ़ा दिया है। दुल्हैंडी के दिन यूपी रोडवेज बसों का संचालन दोपहर तीन बजे तक बंद रहेगा। शाम के चार बजे समय चालक-परिचालकों के आने के बाद रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो पाएगा। प्राईवेट बस यूनियन के मालिकान एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र कुमार चौधरी के मुताबिक जिले के सभी मार्गों पर चलने वाली प्राईवेट बसों का संचालन बंद रहेगा। बुधवार को शाम सात बजे के बाद प्राईवेट बसों का संचालन बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें