फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: इस मौसम में सबसे गर्म रहा शनिवार, 42 डिग्री पहुंचा तापमान

Sun, 19 Apr 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में वीवी इंटर कॉलेज रोड पर धूप से बचने के लिए चुनरी से मुंह ढककर जातीं युवतियां । संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में शनिवार का दिन इस मौसम में सबसे अधिक गर्म रहा। अधिकतम तापमान छह डिग्री बढ़कर 42 और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। धूप की तपिश में लोग दिनभर परेशान रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह बादल छाए रहे। दोपहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद शाम तक कई बार बूंदाबांदी हुई। किसान मौसम के बदलने से डरे हुए थे लेकिन शनिवार को मौसम बदला हुआ था। सुबह से ही तेज धूप निकली। सुबह दस बजे घर से निकले लोगों ने धूप की तपिश महसूस की। दोपहर में धूप की तपिश से बचने के लिए लोग सड़कों पर छाता लगाकर और मुंह पर कपड़ा लपेटकर जाते हुए दिखाई दिए। राहगीरों को चटक धूप ने जैसे की झुलसा दिया है। दोपहर में तो सड़कों और बाजारों में लोग भी कम ही दिखे, शाम होने के बाद ही बाजार में रौनक लौटी।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान छह डिग्री बढ़कर 42 और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि रविवार को मौसम शुष्क रहने और धूप निकलने की संभावना है।
पिछले एक सप्ताह से तापमान की स्थिति
तिथि - अधिकतम - न्यूनतम
17 अप्रैल- 36 - 21
16 अप्रैल - 40- 22
15 अप्रैल - 39 - 21
14 अप्रैल - 33- 19
13 अप्रैल - 37 - 21
12 अप्रैल - 36 - 22
11 अप्रैल - 33-19
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें