फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में की सरवर की हत्या, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां के जंगल में पलठेड़ी निवासी युवक सरवर की हत्या के मामले में तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। परिजनों ने रंजिश में युवक की घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां के जंगल में शनिवार को युवक का शव मिला था। उसकी चाकू से गोदकर व ईंट से कुचलकर हत्या की गई थी। शव की पहचान गांव पलठेड़ी निवासी सरवर (24) के रूप में परिजनों ने की थी। रविवार को मृतक के भाई मुनव्वर की तहरीर पर पुलिस ने गांव पलठेड़ी निवासी बादू, दबदा उर्फ आरिफ और अलमासून के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दर्ज कराई रिपोर्ट में मुनव्वर ने बताया कि उसके भाई सरवर को बादू व आरिफ शुक्रवार को घर से बुलाकर ले गए थे और गढ़ी अब्दुल्लाखां के जंगल में लेकर हत्या कर दी। इस हत्या में अलमासून भी शामिल है। अलमासून ही इन लोगों को हत्या करने के लिए उकसाया करता था।
मुनव्वर के मुताबिक पूर्व में आरिफ की बहन खुशनुमा ने सरवर के भाई तसव्वर के साथ अपनी मर्जी से शादी कर ली थी। तभी से आरोपी पक्ष के लोग उनके परिवार से रंजिश रखते हैं। इस शादी को लगभग चार-पांच साल हो चुके हैं, इसी रंजिश में आरोपियों ने उसके भाई सरवर की हत्या की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर केस का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें