फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में वृद्ध समेत तीन की मौत

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत तीन की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

शामली के मोहल्ला सरवरपीर कालोनी निवासी विकास शुक्रवार को फुगाना थानाक्षेत्र के गांव खरड़ रिश्तेदारी में बाइक से गया था। देर रात करीब 10 बजे वह शामली लौट रहा था। जब वह मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव काबड़ौत और हसनपुर के बीच पहुंचा तो अचानक बाइक का पहिया गड्ढे में गिर गया, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया। इस दुर्घटना में युवक गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी शामली में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, थानाभवन के मोहल्ला कांशीराम कॉलोनी निवासी इमरान (25) और कलीम कस्बा जलालाबाद के होटल में खाना खाने के लिए गए थे। शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे दोनों मोपेड से वापस कस्बा थानाभवन लौट रहे थे। रास्ते जब वे थानाभवन और जलालाबाद के बीच स्कूल के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने मोपेड में टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान इमरान की मौत हो गई, जबकि कलीम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, कांधला के गांव जसाला निवासी जसबीर (70) रेलवे रोड स्थित अपने भाई की दुकान पर गए थे। परिजनों के मुताबिक काम खत्म कर वे गांव लौट रहे थे। जब वे पैदल बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे तो सामने से आए ट्रैक्टर ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को कस्बे के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जमा भीड़ के हंगामा करने पर चालक ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तहरीर दी है। थाना प्रभारी डीके त्यागी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें