फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेशाम सराफ के घर लाखों की डकैती 

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
शहर की घनी आबादी के बीच मोहल्ला रामशाला में पांच नकाबपोश सशस्त्र बदमाशों ने मां बेटे को बंधक बनाकर लाखों की डकैती डालकर सनसनी फैला दी। बदमाश घर में रखी लाखों की नकदी, गहने, कारतूस, मोबाइल और बाइक लूटकर ले गए। घटना के बाद व्यापारी नेता भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन

मोहल्ला रामशाला में सराफ अनिल वर्मा उर्फ पप्पू अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी दो दुकान नया बाजार के सामने बड़ा बाजार में हैं। शनिवार को अनिल, पता फूल सिंह वर्मा और बेटा अभिषेक दुकान पर थे, जबकि पत्नी शोभा घर पर थीं। शाम करीब पांच बजे अभिषेक दुकान से घर पर खाना खाने गए थे। उनके पीछे ही घर में घुसे पांच बदमाशों ने सराफ का नाम लेकर आवाज लगाई। कहा कि उनसे कुछ हिसाब करना है। ऊपरी मंजिल से अभिषेक ने कहा कि पापा दुकान पर हैं, वहीं चले जाओ। इसी बीच बदमाश जीने से चढ़कर ऊपर पहुंच गए और अभिषेक की कनपटी पर पिस्टल लगाकर जान से मारने की धमकी देकर चुप कर दिया। बदमाशों ने अभिषेक और उसकी मां शोभा वर्मा को गन प्वाइंट पर लेकर उनके हाथ रस्सियों से बांध दिए और उनके मुंह में कपड़ा ठूस दिया।
बदमाशों ने शोभा को रसोई में और अभिषेक को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने घर के सभी कमरों की अलमारी, बैड, सेफ को खंगाल डाला। बदमाश घर में रखी लाखों की नकदी, गहने, लाइसेंसी बंदूक के कारतूस, मोबाइल और अन्य कीमती सामान लूट लिया। जाते हुए बदमाश घर में नीचे गैलरी में खड़ी चाबी लगी बाइक को लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह बंधनमुक्त होकर मां-बेटे ने शोर मचाया, जिस पर मोहल्ले के लोगों के साथ व्यापारी भी घर पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सीओ अशोक कुमार और कोतवाली प्रभारी पीके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की। एसपी अजय कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसपी ने बदमाशों की तलाश में कई टीमों को लगाया है। बताया कि लूटा गया मोबाइल शहर के बाहर बधेव रोड पर पब्लिक स्कूल के निकट पड़ा हुआ मिला है। मोहल्ले में घटना को लेकर मोहल्ले में दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस को अभी घटना की तहरीर नहीं दी है। लाखों रुपये का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें