फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन वीक 2019 में वैशाली को दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। हरिद्वार में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित फैशन वीक 2019 कार्तिक इवेंट में कस्बा थानाभवन निवासी वैशाली सैनी ने दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। शुक्रवार को कस्बा पहुंचने पर वैशाली का स्थानीय जिम में स्वागत किया गया। मोहल्ला खैल निवासी निरंजन सैनी की पुत्री वैशाली सैनी ने बताया कि उसने अतर सिंह डिग्री कॉलेज से बीए की पढ़ाई पूरी की है। एक माह पहले उन्हें हरिद्वार में आयोजित होने वाले इस इवेंट की जानकारी मिली थी। परिवार की स्वीकृति के बाद उन्होंने इस इवेंट के लिए आडिशन दिया। ऑडिशन पूरा होने के बाद प्रतियोगिता में उन्हें दूसरा स्थान मिला है। पहले स्थान पर दिल्ली निवासी जॉय रहे। इसके अलावा बेस्ट फिटनेस में उन्हें पहला और बेस्ट कैटवॉक में दूसरे स्थान के टाइटल से नवाजा गया। शुक्रवार को कस्बे में पहुंचने जिम संचालक कृष्ण कुमार और ट्रेनर पूजा, सोनिया, अर्शी, अफ्शा आदि ने उनका स्वागत किया। वैशाली का कहना है कि अब वह योगा से एमए करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें