संत शिरोमणि रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई
शामली। जिलेभर में संत शिरोमणि रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में जगह-जगह हवन पूजन और भंडारे आयोजित किए गए। गोष्ठी में वक्ताओं ने संत शिरोमणि रविदास के जीवन आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। बनत कस्बे में रविदास जयंती पर भव्य शोभायात्रा सुंदर झांकियों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का लोगों ने स्वागत किया।
शनिवार को शहर के टंकी रोड स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर में गुरु रविदास समाज कल्याण समिति की ओर से आयोजित हवन में आहुतियां देकर लोगों ने सुख समृद्धि की कामना की। हवन में मुख्य यजमान कंवरपाल, सतेंद्र कुमार, राजबहादुर, राजेश कुमार, देवेंद्र कुमार, बाबूराम, वेदपाल आदि मौजूद रहे। गोष्ठी में बसपा एमएलसी सुुुरेश कश्यप, बसपा नेता सुनील जाटव, सुशील नाहरिया, जिलाध्यक्ष राकेश पाल, सुशीला देवी, रण सिंह, पप्पू बोकड़िया, आनंद कुमार, कविता, सत्यपाल, वीरसेन आदि ने संत रविदास के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
रमाबाई आंबेडकर सेवा समिति शामली की संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में सदस्य निशिकांत संगल, पूरण चंद जाटव, संचालक रामशरण ठेकेदार ने रविदास को नमन किया। इस मौके पर भंडारे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मनोज कुमार, विनय कुमार, राज कुमार, राजू, रविकांत मौर्य, मुकेश कुमार, बबली, नीरज, अरुण कुमार, पुष्पेंद्र, भूषण जी, अमित, दीपक, महेश आदि मौजूद रहे।
श्री श्री कात्यायनी देवी ट्रस्ट की ओर से संत रविदास जयंती मनाई गई।इस मौके पर भागवत गोयल, कंवरपाल शर्मा, अंकुर शर्मा, राजेश मौजूद रहे। ट्रस्ट के संस्थापक अमरीश संगल ने संत रविदास जयंती पर उनको नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। बनत में रविदास जयंती युवा समिति की ओर से भव्य शोभा यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य बाजारों से होते हुए मंदिर परिसर में समाप्त हुई। शोभायात्रा का शुभारंभ राजीव चौधरी ने किया। शोभायात्रा में शिव, लवकुश और वाल्मीकि, संत रविदास, किसान नेता चौधरी चरण सिंह के चित्र और सुंदर झाकियां शामिल रही। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। विक्रांत बर्मन, मनीष बावरा, अंकित, शिवम, नितिन, सूरज, जयकुमार, रविकांत, बिल्लू, कर्मवीर आदि मौजूद रहे।
शामली टंकी रोड स्थित रविदास मन्दिर में संत शिरोमणि रविदास व डॉ अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पअर्पित - फोटो : SHAMLI
शामली बनत में आयोजित रविदास जयंती पर शोभायात्रा में सजी संत शिरोमणि रविदास की झांकी- फोटो : SHAMLI
शामली बनत में आयोजित रविदास जयंती पर शोभायात्रा में नृत्य करते युवा- फोटो : SHAMLI
शामली बनत में आयोजित रविदास जयंती पर शोभायात्रा में में निकली पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह- फोटो : SHAMLI
शामली बनत में आयोजित रविदास जयंती पर शोभायात्रा में राधा कृष्ण की वेशभूषा में नृत्य करते कलाकार- फोटो : SHAMLI
ामली बनत में आयोजित रविदास जयंती पर शोभायात्रा में सजी भोलेशंकर की झांकी- फोटो : SHAMLI
शामली बनत में आयोजित रविदास जयंती पर शोभायात्रा में सजी लव कुश की झांकी- फोटो : SHAMLI