मास्क नहीं तो टोकेंगे, दो गज की दूरी मास्क है जरूरी
शामली। राष्ट्रीय किसान डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई के शिविर में कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता रैली निकाली गई।
शनिवार को आयोजित शिविर के प्रथम चरण में कोविड-19 टीकाकरण का सर्वे किया गया। इस दौरान घेर बुखारी बरखंडी से स्वयंसेवक-सेविकाओं ने मास्क नहीं तो टोकेंगे, दो गज की दूरी मास्क है जरूरी के नारों के साथ जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान लोगों को कोविड-19 से सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया। डॉ. पीके सिंह ने नशा मुक्ति अभियान व समाज में अन्य बुराइयों की जानकारी देते हुए इनसे बचने के लिए प्रेरित किया। डॉ. ओमकार सिंह व डॉ. एमसी जैन ने स्वयंसेवकों-सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. मांगेराम सैनी, डॉ. सौरभ पांडेय, राजीव कुमार, श्रीकांत वार्ष्णेय, डॉ. विनीता कुमारी, लोकेंद्र, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
उधर, वीवी डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन का शुभारंभ भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान तरूण जैन व जिला मंत्री अलका जैन ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में अलका जैन ने छात्र-छात्राओं को योग क्रियाएं कराई। तरुण जैन ने योग से जुड़ने का आह्वान किया। बैंक के शाखा प्रबंधक हेमंत कुमार ने बैंकिंग के जुड़ी जानकारियां दी और धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताए। साथ ही एजूकेशन ऋण लेने की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. प्रताप कुमार, नारायण सिंह, डॉ. मृदुला जैन, दीपक कुमार, आकाश, मीनाक्षी, आंचल, काजल, स्नेहा, प्रिया, रिया सैनी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी गिरीश नारायण यादव ने किया।
शामली के मौहल्ला घेर बुखारी में लोगो को समझाते आरके डिग्री कॉलेज के छात्र- फोटो : SHAMLI
शामली के मौहल्ला घेर बुखारी में लोगो को समझाते आरके डिग्री कॉलेज की छात्राएं- फोटो : SHAMLI