फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली, कैराना में बाजारों को सैनिटाइज किया

विज्ञापन
कैराना बेगमपुरा बाजार में सैनिटाइजर करती टीम - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली, कैराना में बाजारों को सैनिटाइज किया
विज्ञापन

शामली/कैराना। कैराना में कोरोना का केस पॉजीटिव मिलने पर शामली और कैराना में नगरपालिका ने साफ-सफाई के साथ मशीन से बाजारों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर सैनिटाइज किया गया।
मंगलवार को पालिका कर्मचारियों ने सीएचसी शामली, नगरपालिका शामली कार्यालय और परिसर, बड़ा बाजार और काकानगर में बड़ी मशीन से टैंकर में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर सैनिटाइज किया गया। उधर, कैराना में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी हेमराज पुंडीर ने बताया कि कस्बे के मोहल्लों-गलियो में सफाई कर्मियों ने साफ सफाई की और कूड़े को ट्रैक्टर ट्राली से उठवाकर साफ-सफाई कराई गई। इसके साथ ही कोरोना वायरस संक्रमित के घर को पूरी तरह सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर छोड़ सभी दुकानें बंद कराई
कैराना। कैराना में मेडिकल स्टोर को छोड़कर बाकी सभी दुकानों को पुलिस-प्रशासन ने बंद करा दिया। मंगलवार को कोराना का केस सामने आने पर सुबह से ही दुकानों को बंद कराना शुरू कर दिया था। कोतवाली के सामने, पानीपत बाईपास, चौक बाजार, तीतरवाड़ा चुंगी, शामली बाईपास, कांधला तिराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा रखी थी।
-गन्ना मंत्री ने एक माह का वेतन, विधायक निधि से 25 लाख दिए
शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कोराना वायरस से बचाव के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना एक माह का वेतन और अपनी विधायक निधि से 25 लाख रुपये दिए हैं। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि लॉकडाउन जनता की सुरक्षा के लिए है। इसका गंभीरता से पालन करें और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
कलक्ट्रेट में बनाया कंट्रोल रूम
शामली। डीएम जसजीत कौर ने जनपदवासियों से आह्वान किया कि कोविड-19 (कोरोना) के संक्रमण की जानकारी, बचाव हेतु जिला मुख्यालय कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति विदेश या राज्य से जनपद में प्रवेश करता है तो इसकी जानकारी कंट्रोल रूम नंबर 01398 270203 पर दे सकते हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन होते ही मास्क बेचने वाले सड़क पर उतरे
शामली। लॉक डाउन की घोषणा होते ही हनुमानधाम सहित कई स्थानों पर युवक हाथों में मास्क लेकर सड़क पर बेचते हुए मिले। मास्क खरीदने वाले लोगों की भीड़ लगी रही। मास्क 10 रुपये से 30 रुपये तक बेचा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें