शहर में 11 बजे चहल पहल, एक बजे सन्नाटा
शामली। मंगलवार सुबह 11 बजे तक शहर सामान्य था। अच्छी खासी चहल पहल थी। नवरात्रों के व्रत का सामान खरीद रहे थे, लेकिन दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही पुलिस प्रशासन के वाहनों ने घूमकर लॉकडाउन का एलान करना शुरू किया तो, बाजारों में आपाधापी मच गई।
- चौराहे वीरान, बने कर्फ्यू जैसे हालात
दोपहर डेढ़ से दो बजे शहर में सन्नाटा पसरना शुरू हो गया। तीन बजे तक शहर सुनसान नजर आ रहा था। शिव चौक, फव्वारा चौक, गुरुद्वारा बाईपास जैसे व्यस्त चौराहे भी खाली थे। निजी वाहन तक नजर नहीं आए। मानो शहर में कर्फ्यू लग गया हो। पुलिस के वाहन सायरन बजाते चल रहे थे। लोग घरों में कैद हो गए थे।
शामली में मेरठ मार्ग पर कबडौत पुल पर बाईक सवार को रोकते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI
शामली में सुनसान पडा रेलवे स्टेशन- फोटो : SHAMLI
शामली में दोपहर के बाद लॉकडाउन होने के बाद सडको पर पसरा सन्नाटा- फोटो : SHAMLI
शामली में दोपहर के बाद लॉकडाउन होने के बाद सडको पर पसरा सन्नाटा- फोटो : SHAMLI
शामली में दोपहर के बाद लॉकडाउन होने के बाद कबाडी बाजार पसरा सन्नाटा- फोटो : SHAMLI
शामली में दोपहर के बाद लॉकडाउन होने के बाद सडको पर पसरा सन्नाटा- फोटो : SHAMLI
शामली में दोपहर के बाद लॉकडाउन होने के बाद शिवचौक पर पसरा सन्नाटा- फोटो : SHAMLI
कैराना में बंद पडा बाजार- फोटो : SHAMLI