कैराना कचहरी में अधिवक्ताओं के चैंबरों को सैनिटाइज करते पालिका कर्मचारी
- फोटो : SHAMLI
कोर्ट परिसर एवं अधिवक्ता चेंबरों को सैनिटाइज कराया
शामली, कैराना। बृहस्पतिवार को जनपद न्यायालय के एक कर्मचारी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर 24 घंटे के लिए सभी न्यायालयों को बंद कर दिया गया है। पालिका द्वारा न्यायालय परिसर एवं अधिवक्ताओं के चेंबरों को सैनिटाइज किया गया।
जनपद न्यायालय के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। इसके बाद जनपद न्यायाधीश डॉ अजय कुमार ने 24 घंटे के लिए समस्त जनपद न्यायालयों को बंद करने के आदेश जारी किए गए थे। न्यायालय नौ अक्तूबर की शाम तक पूरी तरह बंद रहेंगे। इसके अलावा 10 अक्तूबर को द्वितीय शनिवार व 11 अक्तूबर को रविवार का अवकाश है। नगर पालिका कर्मचारियों ने शुक्रवार को न्यायालय परिसरों एवं अधिवक्ताओं के चेबरों को कंप्रेशर मशीन से सैनिटाइज किया।