फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंपलिंग टीम के कार चालक पर डंडे से हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंपलिंग टीम के कार चालक पर डंडे से हमला, घायल
विज्ञापन

शामली। शहर के मोहल्ला पंसारियान में कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेने गई टीम का विरोध करते हुए एक युवक ने कार चालक के सिर पर डंडे से हमला कर घायल कर दिया। कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। टीम की महिला चिकित्सक ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डा. मीनाक्षी, एलटी नकुल, स्टाफ नर्स रीतू कार चालक प्रवीण के साथ मोहल्ला पंसारियान ब्लाक रोड पर कोरोना के सैंपल लेने गई थी। अरबन पीएचसी के निकट सैंपल लेने में टीम लगी थी। इसी दौरान आरोप है कि मोहल्ले के अरविंद ने सैंपलिंग के कार्य में अवरोध उत्पन्न किया। विरोध करने पर आरोपी ने टीम के साथ अभद्रता की और चालक प्रवीण के सिर में डंडे से हमला करते हुए मारपीट की, जिसमें उसके सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोट आई और उनकी कार क्षतिग्रस्त कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। डॉ. मीनाक्षी धीमान की तरफ से आरोपी के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि सैंपलिंग टीम के चालक के साथ मारपीट की गई है। सूचना पर वह भी मौके पर गए थे। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें