फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 मेडिकल स्टोर संचालकों के सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे के 19 मेडिकल स्टोर संचालकों के कोरोना की जांच के लिए रैंडम सैंपल लिए। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने टीचर कालोनी में 714 घरों का सर्वे किया।
विज्ञापन

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम चौक बाजार पहुंची। यहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चौक बाजार, बेगमपुरा बाजार व मेढ़की दरवाजा आदि के आसपास मेडिकल स्टोर की दुकान करने वाले 19 संचालकों को सैंपल लिए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि बाजारों में और रैंडम सैंपलिंग की जाएगी। उधर, चार दिन पहले कस्बे की टीचर कालोनी निवासी महिला कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसे उपचार के लिए कोविड-19 झिंझाना में भर्ती कराया गया है। महिला के कोरोना पॉजिटिव आने के चलते कालोनी की एक गली को सील करके हॉट स्पॉट बनाया गया है। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की सात टीमों ने कालोनी में 714 घरों में जाकर 4143 लोगों का सर्वे किया। सर्वे के दौरान तीन लोगों को खांसी, बुखार व नजला होने की शिकायत मिली, जिन्हें होम क्वारंटीन रहने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें