फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण के लिए खंभे हटाए

विज्ञापन
कैराना में पानीपत रोड पर सड़क चौड़ीकरण के लिए खंभे हटाते कर्मचारी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। पालिका की तरफ से कराए जाने वाले सड़क चौड़ीकरण के कार्य को लेकर विद्युत निगम के कर्मचारियों ने सड़क के बीच में आने वाले खंभे को हटाया। इसके चलते कस्बे में चार बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

नगरपालिका द्वारा पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर डिवाइडर के दोनों और सड़क के चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। बुधवार को सड़क चौड़ीकरण से पूर्व विद्युत निगम के कर्मचारियों ने सड़क के बीच में आने वाले करीब 12 खंभे को हटाया। विद्युत उपखंड अधिकारी अतुल यादव ने बताया कि पालिका की ओर से किए जाने वाला सड़क चौड़ीकरण के कार्य से पूर्व सड़क के बीच में आने वाले विद्युत पोल को हटा दिया गया है। खंभे हटाने के कारण कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। शाम चार बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें