फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली मिल का गन्ने की फसल का सैंपल सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली मिल का गन्ने की फसल का सैंपल सर्वे शुरू
विज्ञापन

शामली। जिले की सभी चीनी मिलों की ओर से गन्ने की फसल का आंकलन करने के लिए सैंपल सर्वे जीपीएस मशीनों से शुरू हो गया है। एक सप्ताह तक चलने वाले सर्वे के लिए जिले की गन्ना परिषद की चीनी मिलों के 45 गांवों को शामिल किया गया है।
अपर दोआब चीनी मिल के सीनियर मैनेजर दीपक राणा और ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षण प्रेमनारायण शुक्ला के नेतृत्व में मिल की टीम ने गुर्जरपुर टपराना गांव में गन्ने की फसल का सर्वे शुरू कर दिया गया है। इस सैंपल सर्वे से गन्ने की फसल कैसी है, रकबा घटा है या बढ़ा है, फसल अच्छी है या कमजोर, सर्वे से फसल का रुझान पता लग जाता है। विभाग के माध्यम से लखनऊ गन्ना विभाग को रिपोर्ट भेजी जाती है।
विज्ञापन

चीनी मिलों का पेराई सत्र समाप्त होने के बाद गन्ने की बुआई के बाद चीनी मिल वार और गन्ना विभाग की ओर से संयुक्त गन्ना सर्वे कराया जाता है। गन्ना विभाग की ओर से सैंपल सर्वे के लिए जिले की चीनी मिलों के गांव का चयन होता है। इस साल सैंपल सर्वे के लिए जिले के चीनी मिलों के 45 गांवों को शामिल किया गया है। जिसमें शामली गन्ना परिषद के 25 गांव, ऊन गन्ना परिषद के 11 और थानाभवन गन्ना परिषद के नौ गांव शामिल हैं।
विज्ञापन

शामली गन्ना परिषद के ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक प्रेम नारायण शुक्ला और शामली चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि शामली मिल के सैंपल गन्ना सर्वे में नौ गांवों को शामिल किया गया है। एक सप्ताह में सैपल सर्वे पूरा हो जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि सैंपल गन्ना सर्वे में 45 गावों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें