फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

49 बूथों पर 2006 लोगों को लगे टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
49 बूथों पर 2006 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन का टीकाकरण अभियान में लक्ष्य के सापेक्ष 29.07 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। 6900 के लक्ष्य के सापेक्ष 751 लोगों को टीके लगाए गए।
शुक्रवार को जिले में 49 बूथों पर टीकाकरण किया गया। इनमें रेलवे अस्पताल, कुड़ाना सीएचसी, भैंसवाल, बुटराड़ा, बहावड़ी, सिलावर, बलवा और पीएचसी बनत में कोवैक्सीन के टीके लगाए गए। सीएचसी शामली व महिला पॉलिटेक्निक समेत 41 बूथों पर कोविशील्ड वैक्सीन के टीके लगाए गए।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि सभी 49 बूथों पर 6900 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया, जिनमें 1799 लोगों ने पहली डोज का टीका लगवाया, जबकि 207 लोगों को दूसरी डोज के टीके लगे हैं। कुल 2006 लोगों को टीके लगाए गए। इस तरह से जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 29.07 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण में 202 वॉयल खर्च हुईं।
विज्ञापन

उधर, कैराना सीएचसी पर 10 लोगो को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा पावटी कला में 20, कसेरवा खुर्द में 50, पंजीठ में 10, खुरगान में 30, तीतरवाडा में 10, बुच्चाखेड़ी में 30 व उंचागांव में 10 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें